30 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

गो¨वदपुर थानाकी पुलिस ने बुधवार की सुबह दर्शन नाला के पास छापेमारी कर झारखंड निर्मित 30 पाउच देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 05:38 PM (IST)
30 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
30 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

नवादा। गो¨वदपुर थानाकी पुलिस ने बुधवार की सुबह दर्शन नाला के पास छापेमारी कर झारखंड निर्मित 30 पाउच देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खरीदीबिगहा गांव के उमेश दास के रूप में की गई। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रवि पासवान सुबह गश्ती पर थे। तभी दर्शन नाला के पास आरोपित हाथ में थैला लेकर आते दिखा। रूकने को कहा गया तो थैला छोड़कर भागने लगा। तब पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के क्रम में थैला से 30 पाउच देसी शराब बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी