ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिलाजुला असर

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का जिले में मिलाजुला असर देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST)
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिलाजुला असर
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिलाजुला असर

नवादा। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का जिले में मिलाजुला असर देखा गया। सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले कम वाहन देखे गए। सुरक्षा कारणों को लेकर सरकारी बसों के परिचालन पर भी असर पड़ा। हंगामा की आशंका को लेकर सुबह में तीन बसों का परिचालन कराने के बाद अन्य को रोक दिया गया। लिहाजा सरकारी बस पड़ाव में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कई प्राइवेट सड़क पर दौड़ते नजर आए। साथ ही आसपास के गांवों से आवागमन के टेंपो का भी परिचालन जारी रहा। फलस्वरुप यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। नेशनल हाइवे पर ट्रकों का भी परिचालन जारी रहा।

बता दें कि बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने पथ, परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक-2016 को वापस लेने की मांग को लेकर एकदिवसीय हड़ताल का एलान किया था। लेकिन जिले में इसका मिलाजुला असर ही रहा। अधिकांश वाहन सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। वहीं पटना जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हुआ। हालांकि शहर से कई निजी बसें पटना जाने के लिए खुलीं। सुबह में सरकारी बस पड़ाव से तीन बसों का परिचालन हुआ। लेकिन बाद में पटना में हंगामा की सूचना मिलने के बाद परिचालन रोक दिया गया। हालांकि दोपहर के बाद कुछ बस खोले गए। वहीं रांची, धनबाद सहित झारखंड की ओर जाने वाली वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन होता रहा। हालांकि कई वाहनों का परिचालन बंद भी रहा। वैसे इस हड़ताल से आम यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी