कृमि दिवस पर दवा खिलाने का कार्य शुरू

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी-गैर सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को पेट में कीड़ा से सुरक्षा के लिए अल्वेंडाजोल की गोली दी गई।

By Edited By: Publish:Sat, 11 Feb 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sat, 11 Feb 2017 03:06 AM (IST)
कृमि दिवस पर दवा खिलाने का कार्य शुरू
कृमि दिवस पर दवा खिलाने का कार्य शुरू

नवादा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी-गैर सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को पेट में कीड़ा से सुरक्षा के लिए अल्वेंडाजोल की गोली दी गई। जिन बच्चों को निर्धारित तिथि पर दवा नहीं दी गई उन्हें 15 फरवरी को दी जाएगी। यह दवा मदरसा, आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को भी दी जाएगी। मध्य विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि बच्चों को मध्यान भोजन के बाद दवा खिलाई गई।

नारदीगंज में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को अलबेंडाजोल की गोली खिलाने का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय में प्राचार्य व शिक्षकों की देखरेख में और आंगनबाडी़ केन्द्रों पर सेविका ने अलबेंडाजेाल की गोली बच्चों को खाने के लिए दिया। राजकीय बुनियादी विद्यालय नारदीगंज में प्राचार्य रामइकबाल शर्मा, कस्तुरबा आवासीय वालिका विद्यालय में संचालक विपिन कुमार विमल,प्राथमिक विद्यालय बगुली में प्रभारी नवीन कुमार समेत अन्य विद्यालयों में प्राचार्य व शिक्षकों की देखरेख में अलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

chat bot
आपका साथी