पागल आशिक की करतूत, लड़की की मां व भाई को तलवार से काटा ...जानिए क्यों

नवादा में प्रेम में पागल लड़के ने लड़की के घर पर हमला कर उसके भाई व मां को तलवार से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 03:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 10:50 PM (IST)
पागल आशिक की करतूत, लड़की की मां व भाई को तलवार से काटा ...जानिए क्यों
पागल आशिक की करतूत, लड़की की मां व भाई को तलवार से काटा ...जानिए क्यों

पटना [वेब डेस्क]। इकतरफा प्यार में पागल आ‍शिक को लड़की इंकार बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने लड़की की मां और भाई को तलवार से काटकर जख्मी कर दिया। घटना नवादा के अकबरपुर थाना के पिरौटा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ में रहने वाला लड़का कुछ महीने से पिरौटा गांव की एक लड़की के संपर्क में था। वह मोबाइल पर बातचीत की कोशिश करता रहता था। लड़की बात करने से मना करती थी, लेकिन वह नहीं मानता था।
एक दिन लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को दे दी। इसके बाद परिजनों ने लड़के के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सारी जानकारी दी। लड़का यह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने फोनकर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
रविवार को सुबह होने के पहले लड़का अपने तीन-चार दोस्तों के साथ लड़की के घर आया तथा घर में जबरन घुसकर परिवारवालों पर हमला कर दिया। इस दौरान सामने आई मां तथा उसे बचाने आगे आए भाई को तलवार से काटकर जख्मी कर दिया।
घटना के दौरान शाेर होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
chat bot
आपका साथी