झारखंड सीमा से पहुंच रहा शराब

झारखंड की सीमा से इन दिनों वृहत पैमाने पर देसी व अंग्रेजी शराब तस्करी कर कौआकोल लाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 05:43 PM (IST)
झारखंड सीमा से पहुंच रहा शराब
झारखंड सीमा से पहुंच रहा शराब

नवादा। झारखंड की सीमा से इन दिनों वृहत पैमाने पर देसी व अंग्रेजी शराब तस्करी कर कौआकोल लाया जा रहा है। प्रत्येक दिन झारखंड के तीसरी से महुलियाटांड़ होते हुए कौआकोल तक शराब पहुंच रही है, जिसे थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खपाया जा रहा है। जिससे शराब पर पूर्णत: प्रतिबंध का दावा यहां पूरी तरह फेल हो रहा है। जहां एक ओर प्रशासन इलाके में शराब की ब्रिकी पर लगाम कसने की पुरजोर कोशिशें करने का दावा करती है , तो दूसरी ओर शराबियों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जा रहा है। इस धंधे में 18 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा शामिल हैं। जो पैसे की लालच में जोखिम उठाकर इस गोरखधंधे में जुटे हुए हैं।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध दिखती है। सूत्रों की मानें तो इसके पूर्व प्रशासन को जो कुछ बड़ी उपलब्धियां मिली उसमें स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा है। शराब धंधेबाजों एवं शराबियों पर नकेल कसने को लेकर कौआकोल के रानीबाजार में चेकपोस्ट बनाया गया था। जिसे असमाजिक तत्वों द्वारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उसके बाद वहां स्थाई तौर पर पुलिस का ठहराव नहीं होता है, जिसका लाभ धंधेबाज उठाते हैं।

आलम ये कि प्रतिदिन लाखों मूल्य का शराब इलाके में पहुंच रहा है। इतना ही नहीं इस चेकपोस्ट से प्रतिदिन दर्जनों मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों पर सवार होकर शराबी लगभग 15 किलोमीटर दूर झारखंड की सीमा के आसपास के गांवों में जाकर शराब पीते हैं और आसानी से लौट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी