संपत्ति हड़पने की नीयत से विधवा को मार डाला, शव को जलाया

गोविदपुर प्रखंड क्षेत्र के महुगांय में संपत्ति हड़पने की नीयत से विधवा की हत्या कर दी गई। स्वजनों को सूचना दिए बगैर शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 09:35 PM (IST)
संपत्ति हड़पने की नीयत से विधवा को मार डाला, शव को जलाया
संपत्ति हड़पने की नीयत से विधवा को मार डाला, शव को जलाया

गोविदपुर प्रखंड क्षेत्र के महुगांय में संपत्ति हड़पने की नीयत से विधवा की हत्या कर दी गई। स्वजनों को सूचना दिए बगैर शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 18 मई को हुई घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दिए जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से नाराज मृतका के भाई ने एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है।

गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के परैया खुर्द गांव के मणि सिंह का आरोप है कि विधवा बहन कमला देवी पति स्व. अभिमन्यु सिंह अपने स्वजनों के व्यवहार से नाराज चल रही थी। लोगों को शक था कि वह अपनी जायदाद किसी दूसरे को न दे दे, इसलिए भोला सिंह ने पुत्र नीरज कुमार व उनकी पत्नी के साथ मिलकर खाने में जहर मिला कर हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मोहगांय पहुंचने पर अभद्र व्यवहार के बाद थानाध्यक्ष को अपना दुखड़ा सुनाया, लेकिन उन्होंने मेरी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने कहा महिला 70 वर्ष से ज्यादा की थी। उनकी स्वभाविक मौत हुई है। मामले की जांच कराई गई थी। हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पूरा मामला वृद्धा की संपत्ति पर दावा से जुड़ा है।

chat bot
आपका साथी