शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें सेविकाएं

सदर प्रखंड नवादा के सभागार में गुरुवार को स्वच्छता अभियान को लेकर राज्य साधन सेविकाओं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM (IST)
शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें सेविकाएं
शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें सेविकाएं

नवादा। सदर प्रखंड नवादा के सभागार में गुरुवार को स्वच्छता अभियान को लेकर राज्य साधन सेविकाओं ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया। इसमें उन सेविकाओं से कहा गया कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के लाभुकों से पक्का शौचालय बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। शौचालय के फायदों के प्रति गांव की महिलाएं-पुरुषों को प्रेरित करते हुए सभी छूटे हुए घरों में शौचालय बनवाएं। साधन सेवी राजेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि शौचालय हर घर का सम्मान है। महिलाएं, बच्चे जब खुले में शौच के लिए जाती हैं तो यह हर लिहाज से खराब है। गली-मोहल्ले में गंदगी फैलने के साथ ही वहां के जीवन खासकर सेहत पर भी इसका असर पड़ता है। माहौल भी खराब लगता है। ऐसे में आंगनबाड़ी सेविकाओं की भी जवाबदेही बनती है कि वे अपने स्तर से भी इलाके के लोगों को जागरूक करें। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे नवादा बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने सेविकाओं को शौचालय निर्माण व प्रोत्साहन राशि को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर केशव कुमार मेहता व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी