गणेश प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न

नवादा। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मुख्यालय म

By Edited By: Publish:Mon, 12 Sep 2016 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 12 Sep 2016 09:14 PM (IST)
गणेश प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न

नवादा। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मुख्यालय में विभिन्न कल्बों द्वारा स्थापित दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालू डीजे के धून पर खूब थिरके। गणपति बप्पा मोरया व जय श्रीराम के नारे लगाए। कई लोगों ने लाठियां भी भांजी। नारे से पूरा बाजार भक्ति भाव में डूब गया। महिलाएं व बच्चे छतों पर से गणपति का दर्शन करने को लालायित दिख रहे थे। दर्शन होते ही उनके चेहरे खिल उठते थे। प्रखंड मुख्यालय के अलावा कई अन्य गांवों से भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर पकरीबरावां पुलिस काफी सजग थी।

बकरीद को ले रही चहल-पहल

संवाद सूत्र,पकरीबरावां(नवादा): मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर बजारों में खूब चहल-पहल देखी गई। खासकर शाम को काफी भीड़ रही। अधिकांश पुरूष लच्छे, कपड़ा आदि की खरीदारी करते नजर आए तो महिलाएं मनिहारी के दुकानों सहित अन्य दुकानों में खरीदारी करती दिखी। जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय

के अलावा धमौल बाजर में भी काफी भीड़-भाड़ रही। बच्चे भी सुबह का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी