बुधुआ पैक्स अध्यक्ष व उसके समर्थक पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी

जिले के अकबरपुर प्रखंड के बुधुआ पैक्स अध्यक्ष व उसके एक समर्थक पर जालसाजी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 28 हजार के चेक पर जालसाजी कर एक लाख रुपये से अधिक राशि की निकासी करने का आरोप है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू की है। बुधुआ पंचायत के वार्ड संख्या 13 के अध्यक्ष विशनधारी राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पैक्स अध्यक्ष रामस्वरूप यादव व उनके एक सहयोगी मनोज यादव पर सीधा आरोप है कि 28 हजार रुपये का चेक को एक लाख 28 हजार रुपये बनाकर बैंक से राशि की निकासी कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 05:35 PM (IST)
बुधुआ पैक्स अध्यक्ष व उसके समर्थक पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी
बुधुआ पैक्स अध्यक्ष व उसके समर्थक पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी

जिले के अकबरपुर प्रखंड के बुधुआ पैक्स अध्यक्ष व उसके एक समर्थक पर जालसाजी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 28 हजार के चेक पर जालसाजी कर एक लाख रुपये से अधिक राशि की निकासी करने का आरोप है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू की है। बुधुआ पंचायत के वार्ड संख्या 13 के अध्यक्ष विशनधारी राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पैक्स अध्यक्ष रामस्वरूप यादव व उनके एक सहयोगी मनोज यादव पर सीधा आरोप है कि 28 हजार रुपये का चेक को एक लाख 28 हजार रुपये बनाकर बैंक से राशि की निकासी कर ली गई।

बताया जाता है कि बतौर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष की हैसियत से वार्ड सदस्य विशनधारी राम व सचिव लखन यादव ने संयुक्त हस्ताक्षर से 28 हजार रुपये का एक चेक राम स्वरूप यादव के नाम से निर्गत किया था। पंजाब नेशनल बैंक की अकबरपुर शाखा के चेक संख्या 052846 पर राशि 28 हजार रुपये पैक्स अध्यक्ष के सहयोगी मनोज यादव द्वारा भरा गया था। पैक्स अध्यक्ष जो कि ईंट-भट्ठा संचालक भी हैं को ईंट की आपूर्ति के लिए चेक दिया गया था। रामस्वरूप यादव के नाम से 18 जनवरी को चेक निर्गत किया गया था, लेकिन दोनों ने साजिशन उक्त चेक के सादे स्थान के आगे एक लिखकर एक लाख 28 हजार रुपये बना राशि की निकासी कर ली। रुपये निकासी की मोबाइल पर सूचना आने पर बैंक में पता किया तो एक लाख 28 हजार रुपये निकासी होने की बात सामने आई। दोनों से पूछताछ करने पर पहले तो राशि वापस करने का आश्वासन दिया फिर मारपीट पर उतारू हो गए। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गई है। फिलहाल प्राथमिकी के बाद पैक्स अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी