रजौली व अकबरपुर में 27 महिलाओं का बंध्याकरण

नवादा। पीएचसी हरदिया के तत्वावधान अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 05:55 PM (IST)
रजौली व अकबरपुर में 27 महिलाओं का बंध्याकरण
रजौली व अकबरपुर में 27 महिलाओं का बंध्याकरण

नवादा। पीएचसी हरदिया के तत्वावधान अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीएन चौधरी ने बताया कि गुरुवार की देर रात तक बंध्याकरण किया गया। अस्पताल में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व गुरूवार को परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण किया जाता है। इस दौरान सभी महिलाओं को मुफ्त में दवा भी दिया गया। साथ ही साथ इन सभी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

दूसरी ओर, अकबरपुर पीएचसी में शिविर का आयोजन कर 15 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण डॉ. बीएन चौधरी ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बद्री प्रसाद ने बताया कि इस कार्य में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी