बाढ पीड़ितों के लिए अभाविप ने किया भिक्षाटन

आभाविप कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ रविवार को नगर में भिक्षाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)
बाढ पीड़ितों के लिए  अभाविप ने किया भिक्षाटन
बाढ पीड़ितों के लिए अभाविप ने किया भिक्षाटन

नवादा। आभाविप कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ रविवार को नगर में भिक्षाटन किया। नगर के हिसुआ-नवादा मेन रोड, अन्दर बजार, नालापर, दरबार चौक, काली स्थान सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह पात्र फैलाकर भिक्षाटन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाखों लोग का जीवन बाढ़ से प्रभावित है। लगभग 60 लोगों का जीवन समाप्त हो गया है। परिषद् बाढ़ पीड़ितों जिलों में कैम्प सहायता शिविर खोला है। परिषद धन संग्रह कर राहत कैंप में भेज रही है। परिषद आम लोगों से अनुरोध करती है कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं होता है इसलिए बाढ़ पीड़ित की सेवा में हिसुआ के सभी लोग आगे आएं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अंकित शाही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार, विवेक कुमार, अजय कुमार, अविनाश कुमार ने कहा जिस तरह किशनगंज, अररिया, कटिहार, बेतिया समेत अन्य जिलों में विनाशकारी बाढ़ आई है जिससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। उनके खाने का सभी समान पानी में बह गया है। पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं। लोग खुले आसमान में अपना जीवन गुजार रहे हैं। ऐसे में पीड़ितों की सेवा के परिषद को आगे आना पड़ा। इस अवसर पर नगर मंत्री विवेक कुमार कुमार एवं कालेज मंत्री धीरज कुमार ने बताया कि संग्रह राशि बाढ़ राहत शिविर जो कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा खोला गया है वहां भेजा जाएगा। विद्यार्थी परिषद सिर्फ छात्र हित ही नहीं समाज हित में भी हमेशा आगे रहती है। जबतक पीड़ितों को बाढ़ से निजात नहीं मिलता है तबतक राहत शिविर चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी