शिक्षा से ही समाज का होगा विकास : संतोष

पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच के बैनर तले रविवार को नगर भवन में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:20 PM (IST)
शिक्षा से ही समाज का होगा विकास : संतोष
शिक्षा से ही समाज का होगा विकास : संतोष

पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच के बैनर तले रविवार को नगर भवन में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष रामविलास दास मांझी ने की। विधान पार्षद संतोष मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने पर ही समाज का विकास होगा। सभी लोग अपने-अपने बच्चों को शिक्षा जरुर दिलाएं। उन्होंने पर्वत पुरुष से प्रेरणा लेकर विकास के मार्ग पर अग्रसर होने की बात कही। मंच के संस्थापक कपिलदेव मांझी ने कहा कि भुइयां, मुसहर समाज विकास के मामले में सबसे निचले पायदान पर हैं। केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल केवल मुर्गी पालन, सूअर पालन कर समाज का विकास नहीं हो सकता है। सरकार अनुसूचितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि खान-पान, रहन-सहन में परिवर्तन लाने की जरुरत है। अंधविश्वास को दूर कर शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएं। जिलाध्यक्ष ने भी समाज के विकास पर चर्चा की। कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मांझी ने दशरथ मांझी के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। झारखंड से पहुंचे लखन रिखियासन ने विकास के लिए संकल्प लेने को कहा। संगठन मंत्री बाली मांझी ने संगठन को मजबूत बनाकर राजनीति में सशक्त भागीदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन सकल मांझी ने किया। मौके पर इंदल मांझी, रणविजय मांझी, मीना देवी, नीलम देवी, भोला मांझी, गोरेलाल मांझी, राजन मांझी, रामजी राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी