डीलरों को हर हाल में पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण का निर्देश

नवादा। प्रखंड मुख्यालय के ट्राइसेम भवन में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निर्भय कुमार सिंह ने जनवितरण दुकानदारों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 05:45 PM (IST)
डीलरों को हर हाल में पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण का निर्देश
डीलरों को हर हाल में पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण का निर्देश

नवादा। प्रखंड मुख्यालय के ट्राइसेम भवन में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निर्भय कुमार सिंह ने जनवितरण दुकानदारों के साथ बैठक की। हर हाल में पॉस मशीन से ही लाभुकों को अनाज उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। बैठक में डीलरों ने एमओ के समक्ष पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण करने में अपनी समस्याएं बताई। डीलरों ने कहा कि पॉस मशीन से बगैर ऑपरेटर के खाद्यान्न का वितरण करने में परेशानी हो रही है। कुछ डीलरों ने खराब नेटवर्क का भी हवाला देकर पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण में अनावश्यक देरी होने की बात कही। डीलरों की समस्याओं पर एमओ ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण ऐसी स्थिति बन रही है, शीघ्र ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा। इसके पूर्व बैठक में सभी डीलरों को पॉस मशीन में नए सॉफ्टवेयर को अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद समेत सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी