रंगदारी को ले दिनदहाड़े शोरूम में तोड़फोड़, गोलीबारी

कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये की लूट पूर्व में मांगी गई थी रंगदारी फोटो- 15 संस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:19 AM (IST)
रंगदारी को ले दिनदहाड़े शोरूम में तोड़फोड़, गोलीबारी
रंगदारी को ले दिनदहाड़े शोरूम में तोड़फोड़, गोलीबारी

कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये की लूट, पूर्व में मांगी गई थी रंगदारी फोटो- 15 संसू, नारदीगंज : राजगीर-बोधगया राजमार्ग पर नारदीगंज के मिर्चायगंज स्थित रानी होंडा शोरूम में अपराधियों लूटपाट कर गोलीबारी की। घटना मंगलवार की शाम 5 बजे की है। कई बदमाश अचानक शो रूम में घुस गए, सभी हथियार से लैश थे। अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने वहां तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। शीशे, लैपटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया। काउंटर में रखा 1.5 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिग भी की। शोरूम के मालिक अजय कुमार ने बताया कि 6 सितंबर रविवार को हंडिया निवासी रौशन कुमार उर्फ चाभो, वीगन कुमार, फाजिलपुर निवासी गोलू कुमार, सादिकपुर निवासी विवेक कुमार उर्फ छोटू व विकास कुमार सभी शोरूम में आए थे। उनलोगों ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे थे। नहीं देने पर गाली गलौच करते हुए शोरूम को बंद करने की धमकी दिया था। जिसकी लिखित शिकायत थाने में दिया था। एफआइआर दर्ज होते ही उक्त लोग मंगलवार की शाम शोरूम में पहुंचकर तोड़फोड़ करते हुए फायरिग करने लगे। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। डेढ़ लाख रुपये भी लूटकर ले भागे। इस दौरान हंडिया निवासी रौशन पिस्टल से सात राउंड फायरिग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा शोरूम के मालिक ने रंगदारी मांगने की शिकायत की थी। रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की छानबीन कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी