बदलाव : हिसुआ विस सीट का भूगोल बदला तो काफी कुछ बदल गया

अशोक प्रसाद सिंह हिसुआ (नवादा) 2005 के चुनाव तक हिसुआ विधानसभा मतदाता के लिहाज से सबसे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 08:17 PM (IST)
बदलाव : हिसुआ विस सीट का भूगोल बदला तो काफी कुछ बदल गया
बदलाव : हिसुआ विस सीट का भूगोल बदला तो काफी कुछ बदल गया

अशोक प्रसाद सिंह, हिसुआ (नवादा) : 2005 के चुनाव तक हिसुआ विधानसभा मतदाता के लिहाज से सबसे जिले का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र था। उस वक्त हिसुआ प्रखंड, नरहट प्रखंड, हिसुआ नगर पंचायत के साथ नारदीगंज व मेसकौर प्रखंड की कुछ पांचायतें इस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। 2005 के बाद नया परिसिमन हुआ तो इसमें अकबरपुर प्रखंड को जोड़ दिया गया। जबकि नारदीगंज व मेसकौर प्रखंड की जो पंचायत इस क्षेत्र का हिस्सा था उसे अलग कर दिया गया। इसके साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र का भुगोल पूरी तरह से बदल गया। 20 पंचायतों की सबसे बड़े प्रखंड के इस विधानसभा में शामिल होने के बाद सबसे ज्यादा मतदाताओं का विधानसभा बन गया। अकबरपुर के शामिल होने के बाद भुगोल के साथ ही सामाजिक समीकरणों में भी बदलाव आया। पिछड़े-अतिपिछड़े व दलित तबके के मतदताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई। हालांकि, परिणाम में बदलाव नहीं हुआ और भाजपा के प्रत्याशी ही जीतते रहे। हालांकि, भूगोल बदलने के बाद के दो चुनावों में तीसरा कोण हुआ करता था। इस बार आमने-सामने की लड़ाई वाली स्थिति है। प्रत्याशी तो 8 हैं, लेकिन मुख्य उम्मीदवारों की बात करें तो दोनों बड़े गठबंधनों भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह व कांग्रेस उम्मीदवार नीतू सिंह ही मानी जा रहीं हैं।

2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव तक इस विधानसभा में 1 लाख 99 हजार 222 वोटर थे। नए परिसिमन के बाद 2010 में चुनाव हुए तो मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2 लाख 71 हजार 62 तक पहुंच गई। 2015 के चुनाव में 3 लाख 42 हजार 578 वोटर हो गए। इस चुनाव में 3 लाख 76 हजार 982 मतदाता हैं। जो जिले के किसी भी विधानसभा से सर्वाधिक है। फिलहाल, नवादा में 3 लाख 52 हजार 81, वारिसलीगंज में 3 लाख 50 हजार 202 रजौली में 3 लाख 32 हजार 197 और गोविदुपर में 3 लाख 18 हजार 697 मतदाता हैं। वोटर बढ़े तो मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ। 2005 में यहां 221 बूथ था। 2010 में 305, 2015 में 341 और अब 366 बूथ हैं। कोरोना काल में हो रहे चुनाव के कारण 182 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में कुल बूथों की संख्या बढ़कर 548 है।

---------------------

हिसुआ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता - 376982

पुरूष- 196017

महिला-180946

अन्य-19

सर्विस वोटर- 799

मतदान केंद्र- 366

सहायक मतदान केंद्र 182

कुल मतदान केंद्र - 548

मतदान केंद्र भवन - 329

chat bot
आपका साथी