आदर्श गांव खनवां को मिलेगा बीपीओ सेंटर

केंद्रीय मंत्री सह नवादा सांसद गिरिराज ¨सह शनिवार शाम को आदर्श ग्राम खनवां पहुचें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)
आदर्श गांव खनवां को मिलेगा बीपीओ सेंटर
आदर्श गांव खनवां को मिलेगा बीपीओ सेंटर

नवादा। केंद्रीय मंत्री सह नवादा सांसद गिरिराज ¨सह शनिवार शाम को आदर्श ग्राम खनवां पहुचें। उन्होंने हरित खादी ग्रामोदय संस्थान एवं सीएससी सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित गामीणों को केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। बीएलई गौतम कुमार के आग्रह पर खनवां में बीपीओ सेंटर खोलने की घोषणा की। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सीएससी अधिकारी से बात कर बीपीओ सेंटर खोलने का आदेश दिया। जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने स्वागत किया। पैक्स अध्यक्ष सतीश ¨सह समेत अन्य ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से खनवां में स्टेशन की मांग की और स्टेशन का नाम श्री कृष्ण ¨सह स्टेशन रखने की मांग की। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम से जो हो सकता है उसको जरूर करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल तो खुला है लेकिन उसमें डॉक्टर नहीं हैं। इसपर केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात की और खनवां अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रज्ञा कुमारी, जयंत कुमार, ¨रकी कुमारी, नीरज कुमार, शम्भू कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी