भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी बनाने का दिया निर्देश

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को इंटर विद्यालय नारदीगंज में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 09:26 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ  कमेटी बनाने का दिया निर्देश
भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी बनाने का दिया निर्देश

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को इंटर विद्यालय नारदीगंज में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार व संचालन संयोजक नीतिनंदन कुमार ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव चुनाव की तैयारी के लिए बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर बल दिया। कहा गया कि सभी शक्ति केंद्रों को मजबूती देना व प्रत्येक महीने बूथों की बैठक करना है। वहीं सीएए के विरोध के बारे में कहा गया कि कुछ राजनीतिक दलों की कारगुजारी है, जो लोकतंत्र में अपने को बचाने के लिए विरोध कर रहे है। उन्हें तार्किक जबाव देना होगा। इसपर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय करने के लिए कहा गया। मौके पर भाजयूमो मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह बब्लू, सूरज पासवान, कृष्णा दास, अच्चुतानंद सिंह, राजाराम सिंह, सुगली देवी,अम्बूज कुमार मिश्र,राजेन्द्र सिंह,रूपलाल मांझी,अजय सिंह समेत अन्य बूथ कमिटि के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी