बीडीओ ने की गोदाम की जांच

डीएम के निर्देश पर बी़डीओ कुमुद रंजन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित व्यापार मंडल के धान क्रय केंद्र व गोदाम की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 03:02 AM (IST)
बीडीओ ने की गोदाम की जांच
बीडीओ ने की गोदाम की जांच

नवादा। डीएम के निर्देश पर बी़डीओ कुमुद रंजन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित व्यापार मंडल के धान क्रय केंद्र व गोदाम की जांच की। इसके साथ ही विभिन्न पैक्सों के गोदाम की भी जांच की गई। व्यापार मंडल गोदाम में करीब चार हजार ¨क्वटल धान गोदाम में पाया गया। सिरदला व्यापार मंडल को नवादा कुमार राइस मिल से जोड़ा गया है। बीडीओ ने बताया कि घघट में 24 सौ ¨क्वटल, चौबे में 7 हजार, खनपुरा में 7 हजार, राजन में 7 हजार, बड़गांव में 7 हजार, उपरडीह में 64 सौ, सांढ़ में 3684, अब्दुल में 4388, चौकिया में 9825, खटांगी में 2367, बांधी में 7463, धिरौंध में 2685, लौंद में 7355 और सिरदला में 1660 कुल 85 हजार 222 ¨क्वटल धान की खरीदारी की गई। लेकिन सरकारी व निजी गोदाम की सत्यापन में धान नही पाया गया। बताते दें कि प्रखंड के कई पूर्व पैक्स अध्यक्षों द्वारा राशि निकासी के बाद भी गोदाम का निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा सका है। इधर, पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि खरीद किए गये धान को संबंधित राइस मिल को भेज दिया गया है। बीडीओ ने सत्यापन रिपोर्ट को जिला मुख्यालय भेज दिया है।

-----------------

संपादन- गोपी कृष्ण

chat bot
आपका साथी