पर्यावरण जागरुकता को होंगे कार्यक्रम

नवादा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरुक करने को लेकर जिले में पर्यावरण जागरु

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 09:31 PM (IST)
पर्यावरण जागरुकता को होंगे कार्यक्रम

नवादा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरुक करने को लेकर जिले में पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वन विभाग व शिक्षा विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ¨सह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रीन कोर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके तहत 6 दिसंबर को सुबह 9 बजे से साइकिल दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ पुलिस लाइन से शुरु होगी। हिसुआ रोड में 5 किलोमीटर की दूरी जाने के बाद वापस पुलिस लाइन लौटना होगा, इस तरह यह रेस 10 किलोमीटर की होगी। इसमें अधिकतम 100 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय में पंजीकरण का कार्य होगा। जो स्कूली प्रतिभागी इस दौड़ में हिस्सा लेना चाहते हैं, वैसे प्रतिभागी 1 व 2 दिसंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर पंजीयन होगा। यानि कि 100 की संख्या पूरा होने पर पंजीयन का काम रोक दिया जाएगा। प्रतिभागियों को साइकिल की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी है। वहीं 7 दिसंबर को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण बनाम प्लास्टिक कैरी बैग एवं प्लास्टिक बोतल विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के इको क्लब वाले विद्यालयों के ही विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सफल तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम प्रतिभागी को 5 हजार रुपये की साइकिल, द्वितीय प्रतिभागी को 45 सौ रुपये की साइकिल और तृतीय प्रतिभागी को 35 सौ रुपये की साइकिल दी जाएगी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 7 दिसंबर को ही प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में ही होगा। निर्णायक मंडल में वन प्रमंडल पदाधिकारी अध्यक्ष होंगे। वहीं डीईओ सदस्य के रुप में रहेंगे। इनके अलावा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिन्हा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा के शिक्षक शिव कुमार प्रसाद और इंटर विद्यालय ओहारी के शिक्षक नागेंद्र उपाध्याय भी निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे।

chat bot
आपका साथी