सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

नवचेतना विकास समिति नरहट व नेहरू युवा केन्द्र नवादा के संयुक्त तत्वाधान में बीच बाजार नरहट में पड़ोस युवा संसद एवं विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 03:03 AM (IST)
सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक
सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

नवादा। नवचेतना विकास समिति नरहट व नेहरू युवा केन्द्र नवादा के संयुक्त तत्वाधान में बीच बाजार नरहट में पड़ोस युवा संसद एवं विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 80 महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सरकारी योजना, खेल, माता-पिता सेवा जागरूकता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या, जात-पात, छुआछूत आदि विषय पर चर्चा कर अपने पड़ोसी को समाजिक कुरीतियों के प्रति जगरूक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ता के रुप में राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा, रौशन कुमार, समाज सेवी चंदन कुमार, शिक्षक प्रेम प्रकाश ने सभी मुद्दे पर विस्तार से युवाओं को बताया। कार्यक्रम के साथ-साथ प्रतिभागी के बीच सामाजिक कुरीतियों पर वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी कायनात तर्रनुम नरहट प्रथम स्थान, बीक्कु कुमार कोनीवर द्वितीय और पूजा कुमारी बाजीतपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों प्रतिभागियों को संतोष कुमार वर्मा द्वारा मेडल एवं प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार ,पवन कुमार ,सोनी कुमारी ,सुकीर्ति कुमारी ,विकास कुमार ,आशीष कुमार, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच सामुहिक भोज का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी