अधिकारियों ने गांवों में जाकर आवास, नल-जल समेत आंगनबाड़ी केंद्रों लिया जायजा

डीएम के आदेश पर पीएम आवास नल-जल समेत विभिन्न योजनाओं की हुई जांच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 04:02 AM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 04:02 AM (IST)
अधिकारियों ने गांवों में जाकर आवास, नल-जल समेत आंगनबाड़ी केंद्रों लिया जायजा
अधिकारियों ने गांवों में जाकर आवास, नल-जल समेत आंगनबाड़ी केंद्रों लिया जायजा

अधिकारियों ने गांवों में जाकर आवास, नल-जल समेत आंगनबाड़ी केंद्रों लिया जायजा

जागरण संवाददाता,नवादा: जिलाधिकारी उदिता सिंह के आदेश पर बुधवार को जिले के 47 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, अमृत सरोवर, मनरेगा आदि जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के लिए आज पंचायतों में सरकार के विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई। इस दौरान जिला, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल स्तर के अधिकारियों के द्वारा जिले के 47 पंचायतों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्य के लिए अधिकारियों को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया। इसके तहत सभी संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित पंचायतों में जाकर संबंधित योजनावार पंद्रह विषयों पर जांच के उपरांत आनलाइन के माध्यम से रिर्पोट अपलोड किया गया।

अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लिया फीडबैक

जांच के क्रम में अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र, मनरेगा, पीडीएस, जल-जीवन हरियाली, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरटीपीएस काउंटर एवं स्थानीय लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया गया। उप विकास आयुक्त नवादा के मो.नैयर इकबाल द्वारा नवादा सदर प्रखंड के समाय पंचायत, उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहर्ता अकबरपुर के बरेव, डा. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा, उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर हिसुआ-छतिहर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली अकबरपुर ने बरेव पंचायत में जांच किया। जांच दल के वरीय पदाधिकारी के रूप में मो. नैय्यर एकबाल उप विकास आयुक्त को प्रतिनियुक्त किया गया था। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी 47 पंचायतों के योजनाओं का जांच का निरीक्षण और समन्वय किए। उप विकास आयुक्त ने बताया कि समाय पंचायत के समाय गांव में अमृत सरोवर, विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, नली-गली आदि की स्थलीय जांच की गई।

स्कूल अवधि में कोचिंग का संचाल नहीं हो इसे सुनिश्चित कराएं एसडीओ

राजकीयकृत इंटर विद्यालय समाय में बच्चों की उपस्थिति काफी कम 30 प्रतिशत पाई गई। हालांकि सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। उप विकास आयुक्त करीब एक घंटे तक विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अंग्रेजी और गणित के विषयों पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि जिले का कोई भी कोचिंग संस्थान विद्यालय के कार्य अवधि सुबह 9 से 4 बजे तक संचालित नहीं होगा। इसके लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। नियम के उल्लंघन करने वाले कोचिंग संचालकों पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल के बगल में अमृत सरोवर के तालाव का निर्माण सुन्दर ढ़ंग से किया गया है। उन्होंने स्थानीय मुखिया को निर्देश दिया कि इस तालाव के चारों तरफ पौधारोपण कराएं। स्थानीय ग्रामीणों से अपील किया कि जल जीवन हरियाली सरकार की महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी योजना है। जल का संचय के लिए सभी चापाकल और कुंआ के पास सोख्ता का निर्माण कराया जा रहा है। जल जीवन हरियाली योजना को अमल में लाने के लिए सभी जन प्रतिनिधियों का भी सहयाेग आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी