590 रुपये प्रतिदिन मानदेय होने से सैप जवानों में नाराजगी

सैप जवानों मानदेय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि सरकार ने सैप।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 06:39 PM (IST)
590 रुपये प्रतिदिन मानदेय होने से सैप जवानों में नाराजगी
590 रुपये प्रतिदिन मानदेय होने से सैप जवानों में नाराजगी

नवादा। सैप जवानों मानदेय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि सरकार ने सैप जवानों का प्रतिदिन 590 रुपये मानदेय तय किया है। सैप जवान जेपी ¨सह, अविनाश कुमार ,अरुण यादव, र¨वद्र कुमार आदि ने कहा कि एक तरफ होमगार्ड के जवानों का मानदेय जहां प्रतिदिन 790 रुपया किया गया है। वहीं सैप जवानों का मानदेय उनकी तुलना में काफी कम है। जबकि प्रदेश में अपराध नियंत्रण में सैप जवानों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सैप जवानों की वर्दी, टीए, डीए भत्ता में भी वृद्धि होनी चाहिए। अगर राज्य सरकार जवानों की मांग को अविलंब पूरा नहीं करती है, तो हड़ताल पर जाने को मजबूर हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्व सैनिकों की सैप जवानों के पद पर नियुक्ति स्पेशल ऑग्•ाीलियरी पुलिस के रूप में 10 हजार प्रति माह के मानदेय पर हुई थी, लेकिन आज उन्हें 40 हजार प्रति माह दिया जा रहा है। जबकि सैप जवानों को मात्र 17250 रुपये मिलता है। उक्त जवानों ने कहा गए सैप जवानों को भी सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए ताकि उनका हौसला बढ़े।

chat bot
आपका साथी