दहेज उत्पीड़न का आरोपित गिरफ्तार

रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के धमौल निवासी ललन पाण्डेय को एसआई जय किशन कुमार ने गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 03:05 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 03:05 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न का आरोपित गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न का आरोपित गिरफ्तार

नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के धमौल निवासी ललन पाण्डेय को एसआई जय किशन कुमार ने गिरफ्तार किया। श्रीपांडेय पर दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमा कांड संख्या 253/16 दर्ज था। एसआइ ने बताया कि लखीसराय जिले के चानन थाना के भुलई गांव की खुशबू कुमारी कि शादी धमौल निवासी कुन्दन कुमार से हुई थी। 2016 में खुशबु कुमारी के द्वारा रजौली थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पति कुन्दन कुमार के साथ ससुर ललन पाण्डेय व सास रेणु देवी, ननद ¨टकु देवी, ¨रकु देवी, पुजा कुमारी, काजल कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। प्राथमिकी हाने के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे। आरोपी ललण पाण्डेय को एसआई ने कोलकाता के हुगली जिला अंतर्गत हरिपाल थाना के गोपी नगर से गिरफ्तार कर रजौली थाना लाया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी