चलंत लोक अदालत में 379 मामलों का हुआ निपटारा

प्रखंड कार्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा आयोजित चलंत लोक अदालत में मंगलवार को कुल 379 मामलों का निपटारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 12:34 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 12:34 AM (IST)
चलंत लोक अदालत में 379 मामलों का हुआ निपटारा
चलंत लोक अदालत में 379 मामलों का हुआ निपटारा

प्रखंड कार्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा आयोजित चलंत लोक अदालत में मंगलवार को कुल 379 मामलों का निपटारा किया गया।

चलंत लोक अदालत में रजौली अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी अंचल क्षेत्र के दाखिल खारिज वाद का निपटारा किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत में लोगों को आसान व त्वरित न्याय के बारे में बताया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के न्यायिक पदाधिकारी ने कहा कि आम लोग न्याय पाने के लिए कोर्ट का चक्कर लगाते हैं। आज न्याय स्वयं चलकर आपके द्वार आया है। न्याय सबों को सहज व सुलभ मिले इसको लेकर विधिक सेवा प्राधिकार सदैव कार्य कर रहा है। लोगों को न्याय के लिए प्राधिकार से सहयोग लेना चाहिए। चलंत लोक अदालत का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के तहत निपटारा किया जाना।

इससे न्यायालय पर भी मुकदमों का बोझ घटेगा और लोगों को भी सुलभ न्याय मिल सकेगा। चलंत लोक अदालत में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश्वर शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र, अंचलाधिकारी संजय कुमार झा समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी