प्रखण्ड में मशीन से धान की रोपनी शुरू

नवादा। प्रखंड के दोसुत ग्रामीण किसान राम लखन यादव के खेत में शुक्रवार को धान रोपनी के लिए पैडीट्र

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:08 PM (IST)
प्रखण्ड में मशीन से धान की रोपनी शुरू

नवादा। प्रखंड के दोसुत ग्रामीण किसान राम लखन यादव के खेत में शुक्रवार को धान रोपनी के लिए पैडीट्रासप्लाटर का प्रयोग अधिकारियों की देख रेख में हुआ। धान रोपने में मशीन का प्रयोग जिले में सर्व प्रथम वारिसलीगंज प्रखण्ड में किया गया है। जिस कारण लोगों की उत्सकुता चरम पर थी। दर्शकों की अच्छी भीड़ देखी गई। मौके पर बीएओ कृष्णकात सिंह समेत कृषि समन्वयक पंकज कुमार, राजेश कुमार, विद्यासागर तथा किसान सलाहकार कौशल कुमार एवं काफी संख्या में किसान मौजूद थे। इस दौरान बीएओ ने किसान को मशीन के प्रयोग तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बताया गया कि मशीन की खरीद पर सरकार किसान को एक लाख रू. अनुदान देती है। साथ ही मजदूरों की समस्या से छुटकारा मिलता है। कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस उपकरण के प्रयोग से प्रतिदिन चार एकड़ खेतों में धान की रोपनी संभव होगी। कहा गया कि मशीन से धान रोपने के लिए 15 दिन पहले प्लास्टिक बिछाकर बिचड़ा तैयार किया जाता है। मशीन से धान रोपाई शुरू होने से किसानों में बेहद खुशी देखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी