शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवादा। शनिवार को श्रावण माह का प्रवेश हो गया। प्रवेश होते ही प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर, देवी स्था

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:06 PM (IST)
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवादा। शनिवार को श्रावण माह का प्रवेश हो गया। प्रवेश होते ही प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर, देवी स्थान, धमौल, रेवार के देवी स्थान,पकरी के शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह की पौ फटते ही उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं में महिला पुरूष की भीड़ अधिक देखी गई। इसके साथ ही मंदिरों में नम: शिवाय की गूंज से पुरा मंदिर गुंजायमान होने लगा। मंदिर के पुजारियों व शिव के भक्तों ने श्रावणी माह के प्रवेश के पूर्व ही मंदिरों की साफ-सफाई विशेष रूप से किया। भक्तों की भीड़ से शिव मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिर की रौनक काफी बढ़ गई थी। जो देखने में काफी ही आकर्षक लग रहा था।

chat bot
आपका साथी