गणित प्रदर्शनी का आयोजन

संवाद सूत्र, नवादा: महान गणितज्ञ डा. रामानुजम के जन्म दिवस के अवसर पर दयाल पब्लिक स्कूल पार नवादा के

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 08:30 PM (IST)
गणित प्रदर्शनी का आयोजन

संवाद सूत्र, नवादा: महान गणितज्ञ डा. रामानुजम के जन्म दिवस के अवसर पर दयाल पब्लिक स्कूल पार नवादा के प्रांगण में वर्ग प्रथम से वर्ग बारहवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा गणित प्रदर्शनी सोमवार को लगायी गयी। इस प्रदर्शनी में करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने गणित संबंधी विभिन्न प्रकार के माडल को प्रस्तुत किया। जिसका उपयोग दैनिक जीवन में नितान्त आवश्यक है। इस प्रकार के प्रदर्शनी से विद्यालय के छात्र-छात्रा काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस मौके पर विद्यालय निदेशक तुलसी दयाल ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में गणित की शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान की वृद्धि होती है। इस प्रदर्शनी के लिये विद्यालय के गणित शिक्षक नरेन्द्र कुमार, रविभूषण तथा प्राचार्य महेन्द्र प्रसाद सिन्हा, सचिव शिल्पी सिन्हा ने बच्चों को काफी उत्साहित किया।

इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा पाइथोगोरस, वृत्त चतुर्भूज, वर्ग, परिमिति तरह-तरह के माडल को प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी में डायस एवं द्वितीय चयनित छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी