माले ने फूंका सीएम का पुतला

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST)
माले ने फूंका सीएम का पुतला

संवाद सूत्र, नवादा :

गया जिला के टेकारी में हुई अर्जुन मांझी हत्याकांड के विरोध में माले ने रविवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने के बाद विरोध मार्च में शामिल पार्टी कार्यकर्ता प्रजातंत्र चौक पहुंचे और सीएम का पुतला जलाया। मौके पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। पार्टी के जिला कार्यकारी सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अर्जुन मांझी की हत्या गरीबों का मनोबल तोड़ने की साजिश है। जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन इस अधिकार को सामंती ताकतें छीन लेना चाहती हैं। सीएम सामंती अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है सामंती अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने मृतक के आश्रित को दस लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर भोला राम, सुदामा देवी, सावित्री देवी, सुरेंद्र नाथ, मेवा लाल, ग्यासउद्दीन, अयोध्या तिवारी, लटन रविदास, मनोज राम, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी