सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:03 AM (IST)
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र, नवादा :

सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए सोमवार को भीड़ लगी रही। विवाहिता महिलाओं ने पीपल वृक्ष में धागे बांधकर पति व संतान के दीर्घायु होने की कामना की। ब्राह्मणों से कथा श्रवण करने के बाद दान-दक्षिणा भी दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यालय प्रभारी विद्याधर पांडेय ने बताया कि यह व्रत विवाहिता व कुंआरी कन्याएं करती हैं। विवाहिता अपने पति व संतान की रक्षा की कामना की तो कुंआरी कन्याएं इच्छित वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन पीपीएल के मूल में ब्रहमा, तना में विष्णु और डालियों व शाखाओं में महामृत्युंजय शिव और पत्तों में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान रहते हैं। महिलाएं गौरी-गणेश की पूजा के बाद वृक्ष का 108 बार परिक्रमा करती हैं। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में इस व्रत पूजा की शुरुआत हुई थी।

chat bot
आपका साथी