जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 01:06 AM (IST)
जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

संवाद सूत्र, नवादा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंति मंगलवार को जिले में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. गांधी के चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद स्व. गांधी ने पायलट की नौकरी की। बाद में भाई संजय गांधी की आकस्मिक मौत के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई उल्लेखनीय कार्य किया। देश में सूचना क्रांति लाया। मौके पर जगेश्वर पासवान, रजनीकांत दीक्षित, विनय कुमार, आनंद कश्यप, अजय केशरी, मिथिलेश सिंह, नवीन पासवान, प्रभाकर झा, नंदन कुमार, अनिल सिंह, अंसार हुसैन आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर नेहरु युवा केंद्र में सद्भावना दिवस के रुप में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिला युवा समन्वयक चितरंजन मंडल ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्र्यापण किया। उन्होंने शांति-सद्भाव और भाईचारा बनाकर समाज में रहने की अपील की। मौके पर वंदना, धर्मेद्र, रवि, संजीव, अनीता आदि उपस्थित थे।

-----------------

दूरदर्शी व मानवतावादी नेता थे राजीव : शर्मा

नवादा : वरीय नागरिक संघ कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता डा. एसएन शर्मा ने की। उपस्थित बुजुर्गो ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्र्यापण किया। श्रीशर्मा ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी व मानवतावादी नेता थे। हर गांव टेलीफोन और हर हाथ मोबाइल उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने ग्राम स्वराज की स्थापना कर राष्ट्रपति के सपनों का साकार किया। वे युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ही मतदान के लिए न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करायी। उपस्थित बुजुर्गो ने स्व. गांधी के हत्यारों को फांसी नहीं दिये जाने पर इसे दुखद बताया। कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव के लिए आहूति देने वाले स्व. गांधी के हत्यारों को को फांसी दी जानी चाहिए। लोगों ने स्व. गांधी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। मौके पर ई.धनेश्वर यादव, अंजनी कुमार दीक्षित, सरयुग प्रसाद सिंह, शिवालक महतो, कुलदीप रविदास, कार्यानंद शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, रामशरण सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी