नालंदा में गोली मारकर ली युवती की जान, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका Nalanda News

बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 02:17 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 02:17 PM (IST)
नालंदा में गोली मारकर ली युवती की जान, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका Nalanda News
नालंदा में गोली मारकर ली युवती की जान, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका Nalanda News

नालंदा, जेएनएन। बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना विशुनपुर गांव स्थित खंधा के समीप हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

युवती है कौन? अबतक नहीं पता

मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुर गांव स्थित खंधा के समीप गुरुवार की रात बदमाशों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गोली चलने की सुनाई पड़ी थी आवाज

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काम कर रहे कुछ किसानों को गुरुवार की रात 9 बजे गोली चलने की आवाज़ सुनाई पड़ी थी। लेकिन लोग समझ नहीं पाए। सुबह किसी ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी, तब जाकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक

आशंका व्यक्त की जा रही है कि या तो बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी होगी या प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई होगी। थानाध्यक्ष  एस. के जायसवाल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती को दो गोली लगी है।

घटना स्थल से बरामद हुआ खोखा

मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की जा सकती। वैसे युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा। युवती कौन थी? और खेत में कैसे आई? इस बात ये सारे सवाल पुलिस की जांच विषय बन गए हैं।

chat bot
आपका साथी