अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पति फरार

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी रॉबिन कुमार के घर में बुधवार की शाम पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:21 AM (IST)
अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पति फरार
अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पति फरार

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी रॉबिन कुमार के घर में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक राइफल एवं लोडेड पिस्टल तथा 62 जिदा कारतूस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस पर नजर पड़ते ही पति फरार हो गया। बताया जाता है कि पटेल नगर निवासी रॉबिन कुमार के घर में पुलिस को जानकारी मिली कि अवैध हथियार रखा हुआ है। जानकारी मिलते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद एवं थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर घर को चारों तरफ से घेरकर घंटों तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रोबिन कुमार की पत्नी अपने आंचल में पिस्टल छुपा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पिस्टल के साथ महिला को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी व्यक्ति ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी कि रोबिन कुमार घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना मिलते नालंदा पुलिस कप्तान हरिप्रसाद के निर्देश पर छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष के फर्द बयान पर हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें रोबिन कुमार एवं उसकी पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस रोबिन को पत्नी को हिरासत में लेकर अदालत में प्रस्तुत किया गया है। जिन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। कोविड-19 संक्रमण के चलते आ‌र्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त को न्यायालय ने पटना के जेल में बना आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया।

मारपीट व रोड़ेबाजी मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला में बाइक मिस्त्री अली उर्फ बंटी की बुरी तरह से पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में चौखंडी पर निवासी पारले, गौरव कुमार, सुखिया उर्फ अजीत व विशाल कुमार है। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले ही सुखिया उर्फ अजीत से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बदमाशों ने बुधवार को युवक को लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर रोड़ेबाजी करते हुए फरार हो गया था। हालांकि इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी