पर्यटन को बनाएंगे रोजगार का जरिया : गुंजन पटेल

बिहारशरीफ। मंगलवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटेल ने नूरसराय एवं बेन प्रखंड में महागठबंधन में शामिल राजद कांग्रेस व वाम दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:14 AM (IST)
पर्यटन को बनाएंगे रोजगार का जरिया : गुंजन पटेल
पर्यटन को बनाएंगे रोजगार का जरिया : गुंजन पटेल

बिहारशरीफ। मंगलवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटेल ने नूरसराय एवं बेन प्रखंड में महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस व वाम दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आपसी सहमति से समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्य जनता के बीच जाकर उन्हें राज्य सरकार द्वारा वास्तविक मुद्दों से भटकाने की साजिश के बारे में बताएंगे। इस दौरान गुंजन पटेल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। कहा, नालंदा किसी निष्क्रीय विधायक की जागीर नहीं हो सकती। ऐतिहासिक व पुरातात्विक धरोहरों के भरे पड़े इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का ध्यान हमेशा भटका कर रखा गया है। जबकि इन धरोहरों में इतना आकर्षण है कि इनके इर्द-गिर्द जरूरी सुविधाएं बहाल कर दी जाएं तो यह स्थानीय लोगों के रोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है। गुंजन ने कहा कि मेरे पास जन सेवा के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं है। इसके बाद गुंजन ने भाकपा माले के कैडरों के साथ बेन प्रखंड में बैठक की। फिर अंडवस गांव में जनसम्पर्क किया। इस दौरान महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता साथ थे।

chat bot
आपका साथी