पूरे दिन जाम से कराहता रहा शहर

नालंदा। शहर में जाम की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 07:06 PM (IST)
पूरे दिन जाम से कराहता रहा शहर
पूरे दिन जाम से कराहता रहा शहर

नालंदा। शहर में जाम की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। शहर का कोई भी चौक-चौराहा ऐसा नहीं जहां पर जाम की समस्या नहीं रहती होगी। सोमवार को भी अम्बेर चौक से नगर निगम के पास तक, रांची रोड में हास्पीटल मोड़ से पैला पोखर तक, भराव पर, मछली मार्केट, रामचन्द्रपुर, देवीसराय, खंदकमोड़ पर लोग कड़ी धूप में जाम से कराहते रहे। सबसे बड़ी ¨चता का विषय यह है कि लोग हर दिन जाम से जूझ रहे हैं पर प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। एक तो भीषण गर्मी की मार उपर से जाम की समस्या ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। रांची रोड से लेकर सोहसराय बाइपास तक बनी डिवाइडर के कारण जाम की समस्या और भी भयावह हो गई है। कारण कि सड़क जिस अनुपात में चौड़ी होनी चाहिए थी वैसा नहीं हुआ। एक वाहन के एक साइड में घुसने पर दूसरे वाहन का प्रवेश नहीं हो सकता। यही वजह है कि लोग जल्दी से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यातायात नियम को तोड़कर गलत साइड में प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण दोनों ओर से जाम लग जाती है। यह सब प्रशासन की आंखों के सामने होता है फिर भी वरीय अधिकारी भी इसे अनदेखी कर निकल जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क के दोनों किनारे से अतिक्रमणकारियों को हटाया नहीं जाएगा तब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल सकता। बहरहाल लोगों को इस जाम की समस्या से निजात मिलने को कोई विकल्प नहीं दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी