ओवरटेक कर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 07:23 PM (IST)
ओवरटेक कर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
ओवरटेक कर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

बिहारशरीफ: हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हरनौत रेफरल अस्पताल लाया गया़ जहां से डॉक्टर ने बिहारशरीफ रेफर कर दिया। घायलों में धनी चौधरी, शांति देवी व 5 वर्षीय सुरूचि शामिल है। सुरूचि की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे देखते हुए सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घायल पिता धनी चौधरी ने बताया कि तीनों हरनौत बाजार से अपने घर रूपरसपुर जा रहे थे। तभी पीछे से ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। बेटी को सबसे ज्यादा चोट लगी थी। हरनौत रेफरल अस्पताल के डॉक्टर को वही से पटना रेफर कर देना चाहिए था। इधर-उधर की चक्कर में काफी समय बर्बाद हो गया। वही परिजनों ने कहा कि सदर अस्पताल भी सिवाय रेफर के कुछ नहीं करती है। न तो सक्षम डॉक्टर है, न आइसीयू की व्यवस्था।

chat bot
आपका साथी