शौच को गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

नालंदा। शौच के लिए गई महिला के साथ मनचला ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना के बाद जह

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 03:07 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2016 03:07 AM (IST)
शौच को गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

नालंदा। शौच के लिए गई महिला के साथ मनचला ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना के बाद जहां लोगों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने मनचला को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में बुधवार को पीड़िता ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध महिला थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

हरनौत थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि 27 जून की शाम शौच के लिए खंधा गई थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए कल्याणविगहा गांव के सतीश कुमार उर्फ दीपक ने घेर लिया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दे पीट दिया। इसी बीच चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीण को आते देख उक्त युवक भागने लगा। जिससे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ कल्याण विगहा ओपी पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी दी। पूरी जानकारी सुनने के बाद पुलिस ने महिला थाना भेज दिया गया। जहां पीड़िता आरोपी की घटना क्रम की जिक्र करते हुए मामला दर्ज कराई। इधर महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने कहा कि मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी