बोगस मतदान को ले रोड़ेबाजी व गोलीबारी

नालंदा। पंचायत चुनाव के 8वें चरण में सिलाव प्रखंड का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोडकर श

By Edited By: Publish:Sun, 22 May 2016 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2016 08:03 PM (IST)
बोगस मतदान को ले रोड़ेबाजी व गोलीबारी

नालंदा। पंचायत चुनाव के 8वें चरण में सिलाव प्रखंड का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोडकर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। वहीं घोस्तावां पचायत के बूथ न 129 क पर दो प्रत्याशियों के समर्थक के बीच बोगस मतदान के लिए जमकर रोडेबाजी हुई। स्थिति निय़त्रंण से बाहर होता देख पुलिस को दो से तीन चक्र गोलियां चलानी पडी। रोड़ेबाजी में एसडीओ, डीएसपी एवं पुलिस जवान को चोटें लगी। पुलिस की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इस बूथ पर करीब ढाई बजे दो प्रत्याशियों के समर्थक बोगस वो¨टग के लिये पदाधिकारियों से उलझ गए। मामला गभीर होता देख बूथ पर तैनात अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अधिकारी और डीएसपी बूथ संख्या 129 क पर पहुंचे। पहुंचते ही गांव के लोग पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस को हवाई फाई¨रग करने का आदेश दिया। तीन चक्र गोलियां चलने के बाद उपद्रवी भाग खडे हुए। इसके बाद पुलिस ने उग्र रूप धारण कर घर-घर में घुसकर ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर ली है। लेकिन गोली चलने की घटना से एसडीओ ने इंकार किया है। दूसरी घटना करयन्ना पंचायत के खेमजी बिगहा गांव में वार्ड प्रत्याशी के समर्थकों के बीच घटी। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर रोडेबाजी हुई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस इस घटना के करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में कैलास यादव, बाढो यादव, राकेश यादव, केसर यादव, सुखु यादव, राकेश कुमार, राजू यादव, अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बूथ संख्या 173 जुनेदी पर फर्जी मतदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि डीएसपी संजय कुमार ने गोलबारी व पुलिस द्वारा की गयी लाठीचार्ज से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी