नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी बंदी

नालंदा। अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती बधार में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 02:49 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 02:49 AM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी बंदी

नालंदा। अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती बधार में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर से पुलिस ने दुष्कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में अस्थावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जियर कुलती गांव निवासी नवनीत ¨सह के 22 वर्षीय पुत्र और कोदया बिगहा की नाबालिग लड़की बधार में घास काट रहा थी कि लड़की को अकेले पा पैसे का प्रलोभन देकर अरहर के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। लड़की की चिल्लाहट सुन पास से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को दबोच लिया और पकड़ कर अस्थावां थाना को सुपुर्द कर दिया। अस्थावां पुलिस ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका लाभ लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी