मुखिया संघ के अध्यक्ष बने रामनंदन यादव

प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव मनरेगा भवन में रविवार को हुई।

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 06:42 PM (IST)
मुखिया संघ के अध्यक्ष बने रामनंदन यादव

नालंदा। प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव मनरेगा भवन में रविवार को हुई। जिसमें छह पंचायत के मुखिया ने भाग लिया। चुनाव के दौरान के सर्वसम्मति से रामनंदन प्रसाद यादव को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं मई पंचायत के मुखिया रीता देवी उपाध्यक्ष, धनंजय प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर चौसंडा पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती, शंकरडीह के पूजा देवी भी उपस्थित थे। इस मौके पर रामनंदन प्रसाद ने नीरपुर पंचायत के मुखिया की हत्या को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने सरकार से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने को विवश होंगे।

chat bot
आपका साथी