..महिला को जला हत्या के प्रयास को पुलिस बता रही सुसाइड

नालंदा। गिरियक थाना के पूरन विगहा गांव में मंगलवार को एक महादलित महिला को ¨जदा जलाने के मामले को पुल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Aug 2018 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 11:37 PM (IST)
..महिला को जला हत्या के प्रयास को पुलिस बता रही सुसाइड
..महिला को जला हत्या के प्रयास को पुलिस बता रही सुसाइड

नालंदा। गिरियक थाना के पूरन विगहा गांव में मंगलवार को एक महादलित महिला को ¨जदा जलाने के मामले को पुलिस सुसाइड बता रही है। जबकि चश्मदीद महिला का 9 वर्षीय पुत्र जो महिला के साथ सोया था। उसने खुद ही बताया कि रंजीत चौधरी ने उसकी मां को किरासन छिड़क कर जला दिया। यहीं नहीं पीएमसीएच में इलाज करा रही गंभीर रूप से झुलसी महिला एवं उसकी मां ने भी पुलिस को बयान दिया है कि रंजीत चौधरी ने ही उसे जला दिया। बावजूद पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस आरोपी रंजीत चौधरी के बारे में बता रही है कि आत्मदाह कर रही महिला को वे खुद ही घर का दरवाजा जबरन खोलकर उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें उसका दोनों हाथ भी जल गया। अब सवाल यह उठता है कि यदि रंजीत दोषी नहीं था और महिला को आग से बचाने का प्रयास किया तो फिर वह पुलिस के डर से भागा क्यों। वह निर्देश था तो सीधे थाने में पहुंच कर इसकी सूचना देता। लेकिन ऐसा नहीं कर वह भाग गया। बहरहाल इस तरह के कई प्रश्न उठ रहे हैं जिसका जवाब जुटाने में पुलिस को भी परेशानी होगी।

कहते हैं एसपी

एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि प्रथम ²ष्ट्या यह मामला अनुसंधान के क्रम में आपसी कलह में खुदकशी करने का प्रयास किया गया था। आरोपी रंजीत उस महिला को बचाने गया था। जिसमें उसका हाथ झुलस गया। बावजूद पुलिस ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी