किसानों की समस्या के खिलाफ ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन

शेखपुरा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को अरियरी ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 06:38 PM (IST)
किसानों की समस्या के खिलाफ ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन
किसानों की समस्या के खिलाफ ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन

शेखपुरा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को अरियरी ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। यह धरना किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न दलों के प्रमुख नेता दलीय सीमा तोड़कर शामिल हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता विजय कुमार यादव, कांग्रेस के रामकिशुन ¨सह, श्रवण कुमार, माले के विजय कुमार विजय तथा कमलेश कुमार मानव, राजद के बेचू खान सहित बड़ी संख्या ने किसानों ने हिस्सा लिया। धरना में किसान नेताओं ने जिला में किसानों की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित पहल एवं कार्यवाही करने की मांग की। धरना में शामिल किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही अनुदान तथा सहायता योजना का अधिकांश लाभ बिचौलिये उठा रहे हैं। किसान नेताओं ने बैंकों द्वारा किसानों कि परेशान करने का भी आरोप लगाया है। सरकार द्वारा फसलों के घोषित समर्थन मूल्य में भी लोगों ने भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि धन के सीजन में इसका अधिकांश लाभ बिचौलिये तथा कारोबारी उठा लेते हैं।

chat bot
आपका साथी