गांधी जी के सपने को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

नालंदा। गांधी जी भारत को स्वच्छ स्वतंत्र तथा बलवान देखना चाहते थे। क्लीन इंडिया उनका सबसे बड़ा ख्वाब था। गांधी के इसी सपने को साकार करने के लिए आज पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से इस महोत्सव की शुरुआत की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:26 PM (IST)
गांधी जी के सपने को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत
गांधी जी के सपने को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

नालंदा। गांधी जी भारत को स्वच्छ, स्वतंत्र तथा बलवान देखना चाहते थे। क्लीन इंडिया उनका सबसे बड़ा ख्वाब था। गांधी के इसी सपने को साकार करने के लिए आज पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से इस महोत्सव की शुरुआत की थी। आज इस महोत्सव की धूम चारो ओर है। हर कोई इस पावन महोत्सव का हिस्सा बनने को आतुर है। रविवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी की ओर से जूनियर साइक्लिग उत्सव का आयोजन किया गया।

इसका उद्देश्य गांधी के क्लीन इंडिया के सपने को जन-जन तक पहुंचाना था। इस खास कार्यक्रम को लेकर बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे। वहीं कई दिनों से आकाश में छाए बादल भी बच्चों के हौसले देखकर छट गए। देखते ही देखते सूर्य की किरणें बच्चों के स्वागत के लिए धरा पर उतर आई। प्रकृति के मिले इस साथ से हर के चेहरे पर मुस्कान थी। बच्चों का यह काफिला श्रम कल्याण मैदान से बबुरबना पचासा मोड़ तक गया। इस कार्यक्रम में कुल 50 छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों तथा अधिकारियों के इस काफिले को मेयर वीणा कुमारी तथा उपमेयर शर्मिली परवीण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइक्लिग कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक, नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल, उपविकास आयुक्त, एसडीओ, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी तथा बच्चे शामिल थे। रैली को लेकर यातायात व्यवस्था किए गए थे दुरुस्त

नगर निगम की ओर से बच्चों की निकाली गई साइकिल रैली में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यातायात प्रभारी विजय यादव ने यातायात व्यवस्था को पहले से दुरूस्त कर रखा था। बच्चों के साथ पदाधिकारियों की निकली साइकिल रैली को आसानी से प्रवेश कर दिया। भीड़-भाड़ होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखे इस कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी