Nalanda Crime: महिला मनरेगाकर्मी के घर दिनदहाड़े भीषण डाका, लाखों का सामान लेकर फरार

नालंदा जिले के बिहारशरीफ इलाके के दीपनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला मनरेगाकर्मी को बंधक बनाकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैत दो लाख नकद और तकरीबन 18 लाख के ज़ेवरात लेकर फरार हो गए।

By rajnikant sinhaEdited By: Publish:Thu, 29 Dec 2022 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 29 Dec 2022 04:49 PM (IST)
Nalanda Crime: महिला मनरेगाकर्मी के घर दिनदहाड़े भीषण डाका, लाखों का सामान लेकर फरार
बिहार शरीफ में महिला मनरेगाकर्मी के घर दिनदहाड़े डाका

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला मनरेगाकर्मी को बंधक बनाकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

दूध देने के बहाने खुलवाया घर का दरवाजा, की मारपीट

नरेगाकर्मी पीड़िता रंजू देवी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे करीब चार की संख्या में आए बदमाशों ने दूध देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया। उसके बाद घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए हथियार के बल पर बंधक बनाकर कमरे के चाभी व कीमती गहने को खुलवाकर दो लाख नकद और तकरीबन 18 लाख के ज़ेवरात समेत करीब 20 लाख के समान लूट लिए।

घर में तीन घंटे तक की लूटपाट

आगे पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक घर में उत्पात मचाया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी साथ लेकर चला गए। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का एक पुत्र गया जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधक है जबकि दूसरा पुत्र पटना जिले में डाकघर में पोस्टेड हैं। हाल ही में बड़े पुत्र की शादी की थी। बहू का सारा जेवर यहीं रखा हुआ था।

पुलिस छानबीन में जुटी

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डा शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। थानाध्यक्ष से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। ना ही गश्ती वाहन ही इधर आता है। इस कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा रहता है। महिला राजगीर में मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित है।

chat bot
आपका साथी