छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, सालों भर गंदगी फैलाने वाले लोग भी देंगे अ‌र्घ्य

बिहारशरीफ: चैती छठ में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहर के तमाम छठ घाटों पर पसरी गंदगी देख सहसा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:47 PM (IST)
छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, सालों भर गंदगी फैलाने वाले लोग भी देंगे अ‌र्घ्य
छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, सालों भर गंदगी फैलाने वाले लोग भी देंगे अ‌र्घ्य

बिहारशरीफ: चैती छठ में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहर के तमाम छठ घाटों पर पसरी गंदगी देख सहसा नालंदा से सांसद रहे पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत जार्ज फर्नांडीस का मशहूर कथन याद आ गया, जिसमें उनकी पीड़ा साफ झलकती है। उन्होंने कहा था, हिन्दुस्तान की जनता अजीब है, सालों भर सांप का शिकार करती है और नागपंचमी के दिन उसी की पूजा करती है। यही बात शहर के कुछ छठव्रतियों व उनके परिजनों पर लागू होती है। वे पूरे साल उन्हीं तालाबों में गंदगी फैलाते हैं, जहां छठ के दौरान उन्हें अ‌र्घ्य देना होता है। अंतत: पर्व के पहले साफ-सफाई का जिम्मा नगर निगम उठाता है। नगर निगम की टीम घाटों की व्यापक सफाई में जुट गई है। हर घाट की सफाई के साथ चूना का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में दर्जनों ऐसे तालाब हैं, जहां छठ के दौरान अ‌र्घ्य देने वालों की काफी भीड़ रहती है। शहर के प्रमुख तालाबों को चिह्नित कर उनकी सफाई की जा रही है। जिन तालाबों में जल का अभाव है, वहां अन्य जगहों से जल लाकर भरा जा रहा है ताकि छठव्रतियों को अ‌र्घ्य देने में समस्या न हो। सोमवार को नगर निगम के सफाईकर्मियों ने पुरानी जेल के सामने स्थित तालाब की सफाई की।

.................

चैती छठव्रत के विधि-विधान

तिथि दिन छठव्रत कार्यक्रम

9 अप्रैल मंगलवार नहाय-खाय

10 अप्रैल बुधवार लोहंडा या खरना

11 अप्रैल गुरुवार डूबते सूर्यदेव को अ‌र्घ्य

12 अप्रैल शुक्रवार उगते सूर्यदेव को अ‌र्घ्य

chat bot
आपका साथी