Coronavirus Nalanda: जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 34

नालंदा में कोरोना वायरस की चेन बढ़ती ही जा रही है। जिले में संक्रमितों की संख्या 34 हो गई है। यहां मिले अधिकतर पॉजिटिव खासगंज के दुबई से लौटे युवक की चेन का विस्तार हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2020 10:23 AM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2020 03:19 PM (IST)
Coronavirus Nalanda: जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 34
Coronavirus Nalanda: जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 34

नालंदा, जेएनएन। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है। शुक्रवार को तीन और पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 2 सकुनत के तो तीसरा अस्थावां का है। सकुनत की दोनों महिलाएं हैं। ये खासगंज के दुबई से लौटे युवक की चेन का विस्तार हैं। इस तरह युवक समेत उसकी चेन में 31 लोग शामिल हो गए हैं। वहीं नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में पहला मामला सामने आया। संक्रमित एंबुलेंस चालक 28 साल का पुरुष है। बताते चलें कि जिल में 34 पॉजिटिव में तीन स्वस्थ्य होकर क्वारनटाइन हैं। इधर, युवक की चेन में शामिल सरकारी डॉक्टर की एनएमसीएच में भर्ती होने के बाद पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ड्रोन से किया जा रहा स्प्रे

बिहारशरीफ के सभी 46 वार्डों को सैनिटाइज करने के लिए ड्रोन स्प्रे शुरू किया गया है। सैनिटाइजिंग का कॉन्ट्रैक्ट डे बेस्ट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। बिहारशरीफ नगर निगम के साथ इस कंपनी ने सबसे कम खर्च में सैनिटाइजिंग का करार किया है। कंपनी के निदेशक दिवेश कुमार झा एवं कुमार कन्हैया ने बताया कि ड्रोन को नियंत्रित करने के लिए पायलट मयंक शर्मा, अभिषेक कुमार, सौरभ झा एवं विनय शर्मा को बिहारशरीफ में नियुक्त किया गया है। इन दोनों ने ड्रोन स्प्रे का फायदा बताते हुए कहा कि इससे हवा में मौजूद वायरस भी मर जाते हैं। दूसरे कि मैन्युअल स्प्रे में स्प्रे मैन को भी संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। ड्रोन स्प्रे में इसका भी डर नहीं होता। बताया कि नालन्दा में बढ़ते कोरोना केस के मद्दे नजर केंद्र एवं राज्य सरकार ने भी सैनिटाइजिंग के लिए सम्पर्क किया गया था।

जरूरी सामान मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

डीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया है। जिन लोगों को आवश्यक वस्तुओं की जरूरत होगी वे एक दिन पहले जारी किए गए नंबरों पर फोन कर मंगा सकते हैं। जिले को हॉट स्पाट घोषित किए जाने के बाद जिले से सटे तमाम सीमा को सील कर दिया गया है। ताकि दूसरे जिले के लोग प्रवेश न कर सके। इन इलाके में रहने वाले लोगों की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। डीएम ने बताया कि ड्रोन से प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों की तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके लिए सारी आवश्यक सुविधाओं का भी ख्याल रखा जा रहा है।

बेवजह सड़क पर निकलने वालों की पुलिस पदाधिकारी ने ली क्लास

लॉकडाउन का पालन न कर बेवजह सड़क पर सैर करने वाले लोगों को पुलिस ने उसकी जमकर क्लास लेते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ट्राफिक डीएसपी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करना सभी का कर्तव्य है। इसमें कोताही करने वाले सजा के हकदार होंगे। प्रशासन ने आज जगह-जगह घूमघूम कर बैंको व सीएसपी में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित करते रहे। यही नहीं राशन दुकानों पर लग रहे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन आज पूरी तरह से चौकस रही।

293 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

पिछले दिनों दो दिनों से लगातार पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के बाद गुरुवार को 227 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अभी भी तकरीबन सौ से अधिक लोगों की रिपोर्ट आनी है। डॉ मनोरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को मिले तीन पॉजिटिव में एक बुजुर्ग महिला को एनएमचीएच भेज दिया गया है। जबकि दो लोगों को अजंता होटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इधर देर शाम डीएम ने बताया कि 66 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

chat bot
आपका साथी