नाले विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने की रोड़ेबाजी, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नाली का पानी निकास के लिए आवेदन दिया था। कयोंकि वर्तमान समय में जमालपुर गांव में सात निश्चय योजना के तहत नली-गली निर्माण का कार्य चल रहा था। उसका रास्ता अंचलाधिकारी लक्षमण सिंह व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तरूण कुमार यादव ने सुवह रास्ता साफ कर दिया था। उसका गुस्सा करिब आठ बजे रात्री फुट पड़ा और रामजतन मिस्त्री के साथ मारपिट करने लगा। उसके पत्नी उर्मिला देवी बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपिटकर जख्मी कर दिया और सोने का चैन व वाली भी छिन लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:19 PM (IST)
नाले विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने की रोड़ेबाजी, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी
नाले विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने की रोड़ेबाजी, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

थरथरी : थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में नाली विवाद में हुए दो गुटों के बीच मारपीट मामले को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला कर हमला करते हुए रोड़ेबाजी कर दी। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल पुलिसकर्मी विनोद कुमार ने बताया कि जमालपुर गांव में दो गुटों के बीच नाले को लेकर तनाव हो गया था। जिसके बाद इसे निपटाने के लिए बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन मामला बढ़ता ही गया। इस मामले को लेकर थरथरी पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए देर रात जब थरथरी पुलिस दलबल के साथ दोनों गुटों को समझाने पहुंची तो एक गुट के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष को मामूली चोटें आई है। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। बताया जाता है कि रामजतन मिस्त्री एवं रामदेव साव के बीच नाले का पानी निकास को लेकर विवाद हुई थी। इसके बाद सीओ लक्षमण सिंह व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तरूण कुमार यादव ने सुबह रास्ता साफ कर दिया था। इसके बाद भी लोग आपस में भिड़ गए। शनिवार की रात करीब आठ बजे रामजतन मिस्त्री के साथ मारपीट करने लगे। उसकी पत्नी उर्मिला देवी बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यहीं नहीं उसके गले से सोने का चैन व वाली भी छीन लिया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस को पहुंचते ही पुलिस के ऊपर रामदेव साव व उसके परिवार मिलकर अपने घर के छत से रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया। जिसमें एक पुलिस के जवान विनोद कुमार को भी चोटें आई। रामजतन मिस्त्री ने चार के खिलाफ थरथरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गृह रक्षक विनोद कुमार को मामूली चोटें आई। इस मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जॉंच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी