कर्पूरी के सपनों का बिहार बना रही सरकार: मंत्री श्रवण कुमार

राजगीर- जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर सूबे की सरकार अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:07 PM (IST)
कर्पूरी के सपनों का बिहार बना रही सरकार: मंत्री श्रवण कुमार
कर्पूरी के सपनों का बिहार बना रही सरकार: मंत्री श्रवण कुमार

राजगीर- जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर सूबे की सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने में जुटी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनों का विकसित बिहार बनाने में जुटे हैं। उक्त बातें ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने स्थानीय जदयू कार्यालय परिसर में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि वे दायित्व के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करायें। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, जदयू युवा के प्रदेश सचिव सुबेन्द्र राजवंशी, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना लाल पासवान, प्रमुख जीतेन्द्र राजवंशी, युवा जदयू जिला सचिव बबलु कुमार, बादल कुमार, मन्नु प्रसाद, शंकर महतो, मनोज कुमार ,अनुराग पांडेय, सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी