अरुण ¨सह की हत्या की रची गयी थी साजिश

परवलपुर के डुमरी में अरुण ¨सह की हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश की बात सामने आ रही है। दरअसल डेढ माह प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 08:30 PM (IST)
अरुण ¨सह की हत्या की रची गयी थी साजिश
अरुण ¨सह की हत्या की रची गयी थी साजिश

परवलपुर के डुमरी में अरुण ¨सह की हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश की बात सामने आ रही है। दरअसल डेढ माह पहले इसी गांव के रासबिहारी ¨सह की हत्या कर दी गई थी जिसमें अशोक ¨सह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद आरोपी अशोक ¨सह फरार चल रहा था। अशोक ¨सह गवाह व रासबिहारी के परिजनों को लगातार फोन से केस उठाने की धमकी दे रहा था। 15 दिन पहले भी परिजनों को धमकी दी थी कि केस उठा लो वर्ना परिणाम भुगतने को तैयार रहो। इस बाबत परिजनों ने कोर्ट व थाने में प्राथमिकी भी कराई थी। बताया जाता है कि अरुण ¨सह शनिवार को अपने घर से निश्चयगंज जाने की बात कर निकला था। इसी बीच रास्ते में कोई व्यक्ति उसे मिल गया और उसे बरगला कर अशोक ¨सह के घर ले आया और पूर्व की साजिश के तहत उसे व अशोक ¨सह के बाराहिल ईश्वर साव को जबरन शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पिला दिया। शराब पीने के दौरान जब अरुण ¨सह को शक हुआ कि शराब में कुछ मिलाया गया तो वह जबरन बाहर जाने लगा लेकिन इसी बीच उसे रोक लिया गया और ईश्वर साव को नशे की हालत में बाहर भेज दिया। इसके बाद अरुण ¨सह की हत्या कर दी गई। परिजनों को जब पता चला कि अरुण ¨सह एक घर में बेहोशी की हालत में पड़े हैं वहां जाने पर देखा की उनकी मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस घटना के बाद अरुण ¨सह के परिजन काफी सहमें हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि यदि अशोक ¨सह की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो फिर गांव में बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

chat bot
आपका साथी