भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन

नालंदा। भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को बीएमएस को गांव-गांव तक पह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 03:04 AM (IST)
भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन
भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन

नालंदा। भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को बीएमएस को गांव-गांव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ, जिसमें संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री केसी मिश्रा ने कहा कि सदस्य संख्या के आधार पर भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। यह एकमात्र संगठन है जो मजदूर हित व उद्योग हित के साथ राष्ट्रहित की बात गंभीरता से करता है। उन्होंने कहा कि बीएमसी किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गु नहीं है। सरकार किसी की भी हो संघ श्रमिकों के हित में आंदोलन से परहेज बिल्कुल नहीं करता है। ठेका प्रथा एवं निजीकरण का संघ शुरू से ही विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों का समर्थन संघ हमेशा से करता रहा है। लेकिन जहां श्रमिकों की हकमारी होगी। उसके खिलाफ संघ आगे बढ़कर आंदोलन करने को मजबूर होगा। संघ के संगठन प्रभारी सुरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि संघ के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी ने कहा कि श्रमिकों के हित एवं उनकी समस्याओं के खिलाफ संघ यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी भी सुरत में श्रमिकों की हकमारी न हो। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सियाराम शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा कुमारी व कन्हैया ¨सह, प्रदेश मंत्री रेखा कुमारी, मनीष कुमार, राजेश कुमार लाल, कोषाध्यक्ष श्रीवास्तव अविनाश प्रसाद, कार्यालय मंत्री बैजनाथ प्रसाद साह, विभाग प्रमुख मुरारी पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सहित काफी संख्या में संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी