हत्या कर युवक का शव फेंका, 5 नामजद व चार अज्ञात पर केस

इस्लामपुर। सुढ़ी गांव के टोला धनपत बिगहा में शनिवार की अलसुबह सड़क पर युवक का शव देखकर लोग भौंचक्के रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान धनपत बिगहा गांव निवासी रामजी यादव के 36 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र यादव उर्फ लाला यादव के रूप में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:17 AM (IST)
हत्या कर युवक का शव फेंका, 5 नामजद व चार अज्ञात पर केस
हत्या कर युवक का शव फेंका, 5 नामजद व चार अज्ञात पर केस

इस्लामपुर। सुढ़ी गांव के टोला धनपत बिगहा में शनिवार की अलसुबह सड़क पर युवक का शव देखकर लोग भौंचक्के रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान धनपत बिगहा गांव निवासी रामजी यादव के 36 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र यादव उर्फ लाला यादव के रूप में की गई। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे घर में मौजूद था। तभी कल्याणपुर गांव के चार-पांच की संख्या में लोग बुलाने आए और उनके बेटे को बाइक से लेकर चले गए। लेकिन धर्मेन्द्र यादव रात में भी वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरु हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल पर सूचना दिया की कल्याणपुर के रोड पर लाला यादव का शव फेंका है। पुलिस ने इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर केबिन के पास सड़क किनारे से शव बरामद किया। मृतक के पिता रामजी यादव ने इस्लामपुर थाना में पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया है। थाने में दिए आवेदन में मृतक के पिता ने उल्लेख किया है कि इस मामले में एक आरोपी ने पूर्व में भी उनके बेटे के साथ मारपीट की थी जिसमें वह जेल गया था। इसी बात की खुन्नस में बदमाशों ने उनके पुत्र की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। मृतक खेतों में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस्लामपुर थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने आरोपियों के बारे में बताने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।

chat bot
आपका साथी